Sunday, 9 September 2012

                                                    काम की बातें  (Weekly Column)

1.
अगर आप ग्रेवी वाली सब्ज़ी बना रहे हैं और चाहते हैं कि ग्रेवी पतली न हो बल्कि गाढ़ी (thick) रहे तो उसमें उबले आलू मैश करके डाल दें और मिला दें।
अगर आप ग्रेवी में खटास 
पसंद करते हैं तो उबले टमाटर की प्यूरी या फेंटा हुआ दही डालने से भी ग्रेवी गाढ़ी और ज़्यादा tasty होगी ।
2.
अक्सर चावल पकाते वक़्त 
चावल के दाने आपस में चिपक जाते हैं।अगर चावल उबलते वक़्त उसमें थोड़ा सा घी डाल दिया जाए तो चावल खिला-खिला बनेगा। चावलों को पकाते वक़्त अगर थोड़ा सा नींबू  का रस डाल दें तो भी चावल आपस में नहीं चिपकेगा और बहुत अच्छा  बनेगा । 
                                          

Respected Viewers आज अपने नाना की सुनाई हुई अकबर और बीरबल की एक और कहानी लिख रही हूँ उम्मीद है आप लोगों को पसंद आएगी ।
                         शहज़ादे की शरारत 

एक बार की बात है बादशाह अकबर अपने दरबार में अपने तख़्त पर बैठे हुए थे । उनके साथ बीरबल और दूसरे दरबारी भी दरबार में मौजूद थे । बादशाह ने दरबारियों से एक सवाल किया "आप लोग मुझे यह बताइए कि अगर कोई इंसान आपके बादशाह की मूछों  को नोचने का जुर्म करे तो उसकी क्या सज़ा होनी 

चाहिए ? " कोई बोला "बादशाह सलामत ! ऐसे शख्स को तो फांसी दे देनी चाहिए ।" किसी ने कहा " उसको सूली पर लटका देना चाहिए । " तो कोई बोला "उसका मुंह काला करके गधे पर घुमाना चाहिए । बीरबल चुप चाप बैठे सबकी बातें सुन रहे थे । बादशाह ने बीरबल से कहा "बीरबल तुम क्यों ख़ामोश बैठे हो ? बताओ उस इंसान को क्या सजा मिलनी चाहिए जो मेरी मूंछे नोचने की जुर्रत करे ? " । बीरबल मुस्कुराते हुए बोले " जहाँपनाह
उसको तो ख़ूब सारे तोहफे (Gifts) मिलने चाहियें ।" दूसरे दरबारी हैरान होकर बादशाह से बोले " बादशाह सलामत यह बीरबल क्या बकवास कर रहे हैं ? "। बादशाह मुस्कुराने लगे । अब बीरबल ने कहा " आप लोग समझे नहीं जहाँपनाह हम लोगों से मज़ाक़ कर रहे हैं । आप ही बताइए बादशाह सलामत की मूंछे नोचने की हिम्मत सिवाए नन्हे शहजादे के और कौन कर सकता है ?"
"तो भला शहजादे को उन की इस शरारत के लिए तोहफों के अलावा और कौन सी सज़ा दी जाए ? " ।

बादशाह बीरबल की अक्लमंदी से बहुत खुश हुए और उन को इनाम से नवाज़ा । दूसरे दरबारी एक बार फिर  बीरबल से मात खा चुके थे ।
   
 

Saturday, 8 September 2012

                                             क्या आप जानते हैं ?
                                            
Film Actor नर्गिस दत्त वह पहली हिन्दुस्तानी औरत थीं जिनको पद्म श्री मिला था। 



नोबेल प्राइज़ हासिल करने वाली पहली हिन्दुस्तानी औरत मदर टेरेसा थीं ।




   तस्वीर बोलती है    
[Weekly Column]

              "स्टाइल में रहने का"


Thursday, 6 September 2012

ज़रा मुस्कुराइए (Weekly Column)

एक 
चींटी दूसरी चींटी से बोली
"क्या बताऊँ बहन !! जब भी मैं खाना लेने जाती हूँ एक हाथी रोज़ मेरे रास्ते में आकर खड़ा हो जाता है । दूसरी  चींटी  बोली
"ओह !! तब तो तुम्हे बहुत ग़ुस्सा आता होगा ?
पहली 
चींटी  ठंडी साँस भरकर बोली
"हाँ ग़ुस्सा तो बहुत आता है मगर क्या करूँ उस कमबख्त
हाथी के बीवी-बच्चों का ख्याल करके अपने गुस्से को control कर लेती हूँ "।

                 
ख़ूबसूरत बातें (Weekly Column)                      
                                                                     
अगर तुमने हर हाल में ख़ुश रहने का फ़न (Art)
सीख लिया है तो यक़ीन करो तुमने ज़िन्दगी का
सबसे बड़ा फ़न सीख लिया है ।

                                             -- ख़लील जिब्रान