काम की बातें
आपके घर में अगर किसी को
मामूली खाँसी -ज़ुकाम हो जाए तो उसके लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्ख़ा यह है कि आप उसे एक छोटे चम्मच शहद में थोड़ी सी कुटी हुई अदरक मिला कर दिन में दो -तीन बार खिला दें खाँसी से काफ़ी हद तक आराम मिलेगा ।
(2)हल्की -फुल्की चोट लग जाए और ख़ून निकलने लगे तो उस जगह पर शक्कर के दाने लगा देने से ख़ून निकलना बंद हो जाता है लेकिन याद रखें कि यह तरीक़ा सिर्फ मामूली चोट के लिए ही है ।
बीरबल की समझदारी
एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा सारे अक्लमंद आदमियों की सोच एक जैसी नहीं होती ।बीरबल बोले नहीं हुज़ूर सारे समझदार इन्सान एक ही तरह सोचते हैं ।अकबर बोले इसका सुबूत पेश करो ।
अगले दिन बीरबल ने महल के तालाब को खाली करवाके शहर में एलान कराया कि आज रात शहर का हर आदमी बादशाह के तालाब में एक -एक कटोरा दूध डालेगा ।अगली सुबह बीरबल बादशाह को लेकर तालाब पर गए तो देखा कि पूरा तालाब दूध के बजाये पानी से भरा था ।बीरबल ने कहा देखिये हुज़ूर सब लोगों ने दूध की जगह पानी डाला है मैंने कहा था न कि सारे अक्लमंद लोग एक ही तरह सोचते हैं ।मुझे तुम्हारी बात पर अब भी यक़ीन नहीं है अकबर ने फिर भी हार नहीं मानी ।अब बीरबल ने कहा ठीक है मैं और सुबूत पेश करता हूँ ।रात में अकबर और बीरबल भेस बदल कर शहर में घूमने निकले और एक सुनार के घर पहुंचे और उससे पूछा दोस्त हमने सुना है कि अकबर ने हुक्म दिया है कि सब लोग उनके तालाब में एक कटोरा दूध डालेंगे ।क्या तुम लोगों ने उनका हुक्म माना ?सुनार बोला देखो मैं तुमको सच बताता हूँ लेकिन यह बात सिर्फ़ हम तीनों के बीच ही रहनी चाहिए ।भाई मैंने तो तालाब में पानी ही डाला था ।रात के अँधेरे में भला कौन समझ पायेगा कि बर्तन में दूध है या पानी ?अकबर और बीरबल वहां से निकल कर शहर के दूसरे लोगों के पास गए और हर एक के मुंह से यही बात सुनी ।बीरबल बोले देखा बादशाह सलामत आख़िरकार मेरी बात सही साबित हो गयी न कि सारे अक्लमंद एक ही तरह सोचते हैं ।बादशाह हँस कर बोले हाँ बीरबल तुम सही कहते थे । - राही नक़वी
परेशानियाँ (1)एक हिन्दुस्तानी Housewife की परेशानी - उफ़! यह काम वाली फिर बिना बताए छुट्टी पर चली गयी समझ में नहीं आता किधर से काम शुरू करूँ ?
(2)एक हीरो की परेशानी -अगर इस बार भी उस कम्बख़त एक्टर की फिल्म हिट हो गयी तो अपनी तो नंबर वन की position गयी हाथ से ।
(3)एक Husband की परेशानी -काश! इस महीने कोई त्योहार न पड़े वरना फिर जेब ख़ाली हो जायेगी ।
(4)एक बच्चे की परेशानी -अगर आज मैम ने कॉपी मांग ली तो ?मेरा होमवर्क complete नहीं है। बेटा! आज तो गए काम से ।
(5)एक जेब कतरे की परेशानी -इस मंहगाई ने तो धंधा ही चौपट कर दिया है जिसका भी बटुआ उड़ाओ ख़ाली ही निकलता है ।
अंदाज़े बयाँ
किसी की राह में दहलीज़ पर दिए न रखो,
किवाड़ सूखी हुई लकड़ियों के होते हैं। - बशीर बद्र
छोड़ दो तुम भी मुझे सबकी तरह,
रास्तों! मेरी कोई मंजिल नहीं । - वसीम बरेलवी
जब कश्ती साबित-ओ सालिम थी ,
साहिल की तमन्ना किसको थी ।
अब ऐसी शिकस्ता कश्ती पर ,
साहिल की तमन्ना कौन करे । - जज़्बी
बरस के खुल गए आँसू निखर गयी है फिज़ा ,
चमक रहा है सरे शाम दर्द का तारा । -जावेद अख़तर
क्या आप जानते हैं ?
(1).हिन्दुस्तान सब से ज़्यादा Computer Software बनाने वाले मुल्कों में से एक है ।यहाँ से नब्बे (90) से ज्यादा देशों में Software भेजे जाते हैं ।
(2).शतरंज (Chess) के खेल की ईजाद (Invention) हमारे मुल्क हिन्दुस्तान में हुई थी ।
तस्वीर बोलती है (Weekly Column)
"तुलसी इह संसार में भांति भांति के लोग"