Respected Viewers आज अपने नाना की सुनाई हुई अकबर और बीरबल की एक और कहानी लिख रही हूँ उम्मीद है आप लोगों को पसंद आएगी ।
शहज़ादे की शरारत
एक बार की बात है बादशाह अकबर अपने दरबार में अपने तख़्त पर बैठे हुए थे । उनके साथ बीरबल और दूसरे दरबारी भी दरबार में मौजूद थे । बादशाह ने दरबारियों से एक सवाल किया "आप लोग मुझे यह बताइए कि अगर कोई इंसान आपके बादशाह की मूछों को नोचने का जुर्म करे तो उसकी क्या सज़ा होनी
चाहिए ? " कोई बोला "बादशाह सलामत ! ऐसे शख्स को तो फांसी दे देनी चाहिए ।" किसी ने कहा " उसको सूली पर लटका देना चाहिए । " तो कोई बोला "उसका मुंह काला करके गधे पर घुमाना चाहिए । बीरबल चुप चाप बैठे सबकी बातें सुन रहे थे । बादशाह ने बीरबल से कहा "बीरबल तुम क्यों ख़ामोश बैठे हो ? बताओ उस इंसान को क्या सजा मिलनी चाहिए जो मेरी मूंछे नोचने की जुर्रत करे ? " । बीरबल मुस्कुराते हुए बोले " जहाँपनाह
उसको तो ख़ूब सारे तोहफे (Gifts) मिलने चाहियें ।" दूसरे दरबारी हैरान होकर बादशाह से बोले " बादशाह सलामत यह बीरबल क्या बकवास कर रहे हैं ? "। बादशाह मुस्कुराने लगे । अब बीरबल ने कहा " आप लोग समझे नहीं जहाँपनाह हम लोगों से मज़ाक़ कर रहे हैं । आप ही बताइए बादशाह सलामत की मूंछे नोचने की हिम्मत सिवाए नन्हे शहजादे के और कौन कर सकता है ?"
"तो भला शहजादे को उन की इस शरारत के लिए तोहफों के अलावा और कौन सी सज़ा दी जाए ? " ।
बादशाह बीरबल की अक्लमंदी से बहुत खुश हुए और उन को इनाम से नवाज़ा । दूसरे दरबारी एक बार फिर बीरबल से मात खा चुके थे ।
एक बार की बात है बादशाह अकबर अपने दरबार में अपने तख़्त पर बैठे हुए थे । उनके साथ बीरबल और दूसरे दरबारी भी दरबार में मौजूद थे । बादशाह ने दरबारियों से एक सवाल किया "आप लोग मुझे यह बताइए कि अगर कोई इंसान आपके बादशाह की मूछों को नोचने का जुर्म करे तो उसकी क्या सज़ा होनी
चाहिए ? " कोई बोला "बादशाह सलामत ! ऐसे शख्स को तो फांसी दे देनी चाहिए ।" किसी ने कहा " उसको सूली पर लटका देना चाहिए । " तो कोई बोला "उसका मुंह काला करके गधे पर घुमाना चाहिए । बीरबल चुप चाप बैठे सबकी बातें सुन रहे थे । बादशाह ने बीरबल से कहा "बीरबल तुम क्यों ख़ामोश बैठे हो ? बताओ उस इंसान को क्या सजा मिलनी चाहिए जो मेरी मूंछे नोचने की जुर्रत करे ? " । बीरबल मुस्कुराते हुए बोले " जहाँपनाहउसको तो ख़ूब सारे तोहफे (Gifts) मिलने चाहियें ।" दूसरे दरबारी हैरान होकर बादशाह से बोले " बादशाह सलामत यह बीरबल क्या बकवास कर रहे हैं ? "। बादशाह मुस्कुराने लगे । अब बीरबल ने कहा " आप लोग समझे नहीं जहाँपनाह हम लोगों से मज़ाक़ कर रहे हैं । आप ही बताइए बादशाह सलामत की मूंछे नोचने की हिम्मत सिवाए नन्हे शहजादे के और कौन कर सकता है ?"
"तो भला शहजादे को उन की इस शरारत के लिए तोहफों के अलावा और कौन सी सज़ा दी जाए ? " ।
बादशाह बीरबल की अक्लमंदी से बहुत खुश हुए और उन को इनाम से नवाज़ा । दूसरे दरबारी एक बार फिर बीरबल से मात खा चुके थे ।






