शख्सियत
अमृता प्रीतम
अमृता प्रीतम पंजाबी ज़बान की मशहूर अदीबा (Writer) थीं इनकी पैदाइश 31 अगस्त 1919 को पंजाब के गुजरांवाला में हुई थी । इनको बीसवीं सदी की बहुत बड़ी शायरा,नोवेल निगार(Novelist) और मज़बून निगार(Essayist) की शक्ल में जाना जाता है। इनका लिखा हुआ नोवेल 'पिंजर'(1950) बहुत ज़्यादा सराहा गया । 2003 में इस नोवेल पर एक फिल्म भी बनी जिसमें उर्मिला मातोंडकर ने हेरोइन का किरदार निभाया ।
अमृता जी वह पहली खातून थीं जिनको 1956 में 'साहित्य अकादेमी' अवार्ड से नवाज़ा गया । इसके अलावा इनको 'ज्ञानपीठ अवार्ड','पदमश्री' और 'पदमभूषण' भी हासिल हुए । इनकी अदबी ख़िदमात को देखते हुए इनको साहित्य अकादेमी की फ़ेलोशिप भी दी गयी । पंजाबी अदब को एक नए मुक़ाम पर पहुँचाने में इनका बहुत बड़ा रोल माना जाता है ।



No comments:
Post a Comment