ज़रा मुस्कुराइए
एक अंग्रेज़ औरत एक दुकान पर गई।
वहाँ पर उसे लोमड़ी की खाल से बना एक,
कोट बहुत पसंद आया ।
काफी देर तक वह कोट के रंग,क्वालिटी और
क़ीमत के बारे में दुकानदार से बहस करती रही।
फिर उसने दुकानदार से पूछा, "अच्छा यह बताओ
कि यह कोट बारिश में भीगकर ख़राब तो नहीं होगा?"
उसकी बातों से तंग आया दुकानदार चिढ़कर बोला,
"मैडम क्या आपने बरसात के मौसम में किसी लोमड़ी
को छाता लगाए देखा है ?"

No comments:
Post a Comment