Tuesday, 11 September 2012

         बनारसी साड़ी 
उत्तर प्रदेश के बनारस ज़िले में तैयार की जाने वाली बनारसी   साड़ियाँ हर हिन्दुस्तानी औरत की पसंद हैं। ऐश्वर्या राय हो या ज़रीन ख़ान या फिर टीवी की कोकिला बेन सबने यह साड़ियाँ पहनी हैं ।हमारे मुल्क में दुल्हन को दिए जाने वाले सामान की list तब तक मुकम्मल नहीं होती जब तक उसमें बनारसी साड़ी न शामिल हो।बनारस में रहने वाले बुनकर बड़ी ही मेहनत और महारत के साथ इन साड़ियों को तैयार करते हैं ।
ज़री के ख़ूबसूरत और भारी काम से सजी यह साड़ियाँ  निहायत हसीन होती हैं । आसान डिज़ाइन और कम काम वाली साड़ी  पन्द्रह से बीस दिन में तैयार हो जाती है  जबकि भारी काम और मुश्किल डिज़ाइन की साड़ी को बनाने में कम से कम छह-सात महीने लग जाते हैं ।साड़ी का डिज़ाइन ज़्यादातर मुग़ल स्टाइल का होता है ।
बहुत ही उम्दा क़िस्म के सिल्क पर सोने और चांदी के तारों(threads) से ज़री का काम बनाया जाता है । साड़ी 
के आँचल की ख़ूबसूरती देखने वाली होती है ।पूरी साड़ी ख़ूबसूरत फूलों और बेल बूटों से सजी होती है । इनमें मीनाकारी, जाली के काम वाली और भारी काम वाली साड़ी की मांग बहुत ज़्यादा है। बनारस की पहचान बन चुकी यह साड़ियाँ न सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं।   




   

No comments:

Post a Comment